नए साल से पहले होटल-रेस्टोरेंट पर छापेमारी, गंदगी मिलने पर नोटिस जारी

नए साल 2026 को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने खाने-पीने की चीजों की जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें होटल और रेस्टोरेंट में जाकर जांच कर रही हैं, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित खाना मिल सके।
जांच के दौरान नोएडा के सेक्टर-43 में सबवे रेस्टोरेंट से पनीर टिक्का का नमूना लिया गया। दादरी में मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट से वेज बर्गर का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। इन दोनों नमूनों को लैब में जांचा जाएगा।
इसके अलावा वेनिस मॉल, जीआईपी मॉल और नोएडा के कई सेक्टरों में रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट्स की जांच की गई। कई जगहों पर साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। ऐसे रेस्टोरेंट्स को सुधार करने के लिए नोटिस दिया गया है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जहां भी गंदगी या नियमों की अनदेखी मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसका मकसद यही है कि नए साल के मौके पर लोगों को साफ, सुरक्षित और सही खाना मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *